फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of father injured in assault with son in azamgarh

आजमगढ़: बेटे से मारपीट में घायल पिता की मौत, रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दी तहरीर

Tue, 04 Jan 2022 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

पुत्री की शादी के लिए खेत बेचने की बात को लेकर चंदन का पिता से विवाद होना घटना का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Death of father injured in assault with son in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली के देवपुर कमालपुर गांव में सोमवार की रात पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में पिता घायल हो गए। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद रात में ही वाराणसी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मंगलवार को रिश्तेदारों ने पुत्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


देवपुर कमालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामधनी की छोटी पुत्री का विवाह पांच फरवरी को है। सोमवार की रात दस बजे रामधनी की किसी बात को लेकर पत्नी शारदा से कहासुनी हो गई। इस बीच इकलौता पुत्र चंदन भी मौके पर पहुंच गया और उसकी पिता से मारपीट हो गई। जिसमें रामधनी घायल हो गए। इसके बाद पुत्र ही उन्हें लेकर रात में जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही रामधनी की मौत हो गई। इसके बाद पुत्र ने वाराणसी में ही पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को पिता-पुत्र में मारपीट और पिता के मौत की सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर रामधनी की बहनें जीयनपुर कोतवाली पहुंचीं और मृतक के पुत्र के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है और सूचना के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक चार पुत्री व एक पुत्र का पिता था। पुत्री की शादी के लिए खेत बेचने की बात को लेकर चंदन का पिता से विवाद होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed