फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of child living in maternal house due to electric shock

Azamgarh News: बिजली की करंट से ननिहाल में रह रहे बालक की मौत

Wed, 11 Sep 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Death of child living in maternal house due to electric shock
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालाकोल गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे तेज हवा चलने से बिजली का तार अचानक गिर गया। जिसमें फंसकर गोलू (16) पुत्र दिनेश राम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोलू अपने ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करता था। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के घोसी निवासी दिनेश राम के पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उनका पुत्र गोलू अपने ननिहाल जहानागंज थाना क्षेत्र के बालाकोल गांव निवासी टिकरी देवी के साथ रहता था। सोमवार की शाम करीब सात बजे वह कुछ दूर पर साइकिल चलाते हुए आ रहा था। तभी तेज हवा चलने के कारण गांव में खंबे का तार गिर गया और साइकिल से टच हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed