फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of a young man who went to bathe in Pokhara

पोखरे में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sat, 15 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to bathe in Pokhara
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजवल गांव स्थित शिव मंदिर के अमृत सरोवर में शुक्रवार की शाम नहाने गया युवक डूब गया। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद देर रात युवक का शव पोखरे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश निषाद (37) पुत्र सुरजू अहरौला थाना के बनकट गांव स्थित अपनी बहन के यहां रहता था। वहीं मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह सब्जी लेने बाजार गया था। लौटते समय गांव के शिवमंदिर के पास बने अमृत सरोवर में स्नान करने के लिए रुक गया। मंदिर पर कपड़ा, सब्जी आदि रखकर वह नहाने चला गया। इसके बाद से वह बाहर नहीं आया। गांव के आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक युवक नहीं मिला। देर रात युवक का शव अमृत सरोवर से बरामद हुआ। युवक का शव बरामद होने पर पहुंची बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed