फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deadly attack on village head in broad daylight

Azamgarh News: ग्राम प्रधान पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला

Sat, 14 Mar 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on village head in broad daylight
आजमगढ़। जिले में ग्राम प्रधान लालजी यादव पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हो गया। मेंहनगर के रामदासपुर गांव के प्रधान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट करने और नकदी छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लालजी यादव ने बताया कि 12 मार्च को निजी कार्य से आजमगढ़ आए थे। कार्य के बाद दोपहर दो बजे जब वह गांव लौट रहे थे, तभी पलिया पुल से थोड़ा आगे पांच लोगों ने उन्हें नमस्ते कर रोक लिया। रुकने के बाद हमलावरों ने गाड़ी की चाबी निकालने की कोशिश की और कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और जेब से 4700 रुपये छीन लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद किसी तरह उनकी जान बच सकी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि इससे पहले 15 दिसंबर को भी चार लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। उस समय उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना मेंहनगर थाने में दी थी, लेकिन आरोप है कि उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ग्राम प्रधान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि इस संबंध में हमें कोई सूचना नहीं है ना ही कोई तहरीर मिली है। दो तीन महीने पहले मारपीट की सूचना मिली थी, उस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed