फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of youth found hanging on tree in Siwan

सिवान में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Tue, 08 Sep 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree in Siwan
बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुहवल गांव में दो दिनों पूर्व किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हुआ था। इस विवाद से डब्बू (18) उर्फ अफजल पुत्र इलियास काफी क्षुब्ध था। मंगलवार की सुबह गांव के लोग सिवान की तरफ गए तो अफजल का शव एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता देखा। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और उसकी एक बहन है। अफजल ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इस बाबत अभी कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed