फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found on roadside in azamgarh

Azamgarh News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 25 Mar 2024 12:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Mar 2024 12:44 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के खुजिया गांव में एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Dead body of young man found on roadside in azamgarh
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के खुजिया गांव के पास सड़क किनारे सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देख हत्या की आशंका व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित खुजिया गांव के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव की दशा देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर बाद मृतक की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के सहसपूरा गांव निवासी सुनील यादव (35) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


मृतक मुबारकपुर क्षेत्र में वाहन चलाने का काम करके जीवन यापन करता था। सिधारी थाना क्षेत्र के ओदरा मठिया गांव में मृतक सुनील की चचेरी बहन रहती है। सूचना पर पहुंचे बहन के परिजनों ने ही उसका शिनाख्त किया। पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसपर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने की कवायद में जुट गई है। मृतक पांच भाई में चौथे नंबर पर था।


क्या कहती है पुलिस 
शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
प्रमोद यादव, चौकी प्रभारी लोहरा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed