फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found hanging in house

Azamgarh News: घर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Sun, 05 May 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in house
सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव निवासी एक युवक का शव उसके घर में ही फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव कई दिनों से फंदे पर लटक रहा था, जिसके चलते उठ रही दुर्गंध से घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई।
विज्ञापन

मतौलीपुर गांव निवासी प्रवीण निषाद (22) के तीन भाई व दो बहन हैं। सभी अलग-अलग जगहों पर रहते है। मतौलीपुर स्थित घर पर प्रवीण अकेले ही रहता था। कई दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा था तो ग्रामीणों ने सोचा की कहीं काम करने गया होगा। शुक्रवार की शाम प्रवीण के घर के बाहर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कुछ दुर्गंध महसूस किया। ग्रामिणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रवीण के घर पहुंची और दरवाजा तोड़ी तो देखा कि अंदर प्रवीण का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक पेंटिंग का काम करता था। एक भाई शहर कोतवाली के दलालघाट मोहल्ले में रहता है तो दूसरा रोजीरोटी के लिए सूरत (गुजरात) रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed