{"_id":"6624b140131590401404fd1c","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-in-azamgarh-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, बीए अंतिम वर्ष का था छात्र; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, बीए अंतिम वर्ष का था छात्र; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 21 Apr 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:55 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक आंवले के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ बीए के छात्र का शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के महरागंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम पटेल नगर चौक के पास स्थित आंवले के पेड़ से लटकता एक युवक का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
नौबरार देवार जदीद किता दोयम के ग्रामीण रविवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पटेल नगर चौक के पास स्थित आंवला के एक पेड़ पर लोगों ने गमछे के सहारे लटकता एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
शव नीचे उतारे जाने पर उसकी पहचान कन्हैया वर्मा (21) निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज के रूप में की गई। महराजगंज कोतवाली पुलिस के साथ ही फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन