{"_id":"60262ce78ebc3ee9584b144d","slug":"dead-body-of-teenager-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कुएं में मिला सिंचाई के लिए गई किशोरी का शव, चाचा के साथ गई थी खेत पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कुएं में मिला सिंचाई के लिए गई किशोरी का शव, चाचा के साथ गई थी खेत पर
Fri, 12 Feb 2021 12:53 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रिश्ते के चाचा के साथ खेत की सिंचाई के लिए पाइप लेने गई किशोरी का शव 24 घंटे बाद घर से एक किलोमीटर दूर कुएं से बरामद हुआ। अभी मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी का परिवार मुंबई में रहता था। लॉकडाउन में घर वापस आया था। पिता अभी कुछ दिन पहले ही मुंबई गए हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री आठवीं की छात्रा थी। नौवीं में उसका पंजीकरण कराने की तैयारी हो रही थी।
विज्ञापन
गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति गुरुवार दोपहर 12:00 बजे उसे खेत की सिंचाई के लिए पाइप लाने के बहाने लेकर गया था। इसके बाद से किशोरी का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार शाम किशोरी की माता ने डायल 112 पर मामले की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे घर से लगभग एक किमी दूर स्थित कुंए से किशोरी का शव बरामद हुआ। किशोरी चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अभी तक मामले की तहरीर नहीं दी गई है। प्रथमदृष्टया मामला रेप के बाद हत्या का लग रहा है।
एसओ अनिल सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।