फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of old man found on road side in suspicious condition

संदिग्धावस्था में सड़क किनाने मिली वृद्ध की लाश

Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found on road side in suspicious condition
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी वृद्ध की लाश बृहस्पतिवार की देर रात गांव के पास ही सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पुत्रियों ने अपने भाई पर ही पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन

नत्थूपुर गांव निवासी 60 वर्षीय जिस्सू बनवासी पुत्र भिक्खू अपने दो पुत्र व तीन पुत्रियों के साथ रहता था। सभी का व्याह हो चुका है। बृहस्पतिवार की देर रात लगभग 12 बजे जिस्सू व उसका बड़ा पुत्र सिकंदर नशे में धुत्त होकर आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई भी हुई। सिकंदर की पत्नी व उसके बच्चों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद जिस्सू घर से बाहर निकल गया। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकले। घर से लगभग 500 मीटर दूर जिस्सू मृत हाल में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को मृतक की बेटीयां कुमारी पत्नी रामबदन व मुल्हारी पत्नी मंजूर जीयनपुर कोतवाली पहुंची और अपने भाई सिकंदर के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जिस हाल में जिस्सू का शव पड़ा था, उसे देख कर यही लग रहा था कि किसी वाहन से धक्का लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed