{"_id":"66938821a379ec924b0ed208","slug":"dead-body-of-missing-pickup-driver-from-maharajganj-found-in-azamgarh-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: लापता पिकअप चालक की सड़ी हुई लाश को जमीन खोदकर पुलिस ने निकाला, धड़ समेटा; सिर की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: लापता पिकअप चालक की सड़ी हुई लाश को जमीन खोदकर पुलिस ने निकाला, धड़ समेटा; सिर की तलाश जारी
Sun, 14 Jul 2024 01:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:41 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के लापता पिकअप चालक का शव आजमगढ़ जिले में बरामद हुआ है। सिर कटी लाश को पुलिस ने बरामद किया। उसका धड़ तो मिला, लेकिन सिर अभी भी गायब है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव निवासी जुमराती के घर से पुलिस ने सिर कटी लाश खोदकर निकलवाई। शव पूरी तरह से सड़ गया था। मौके पर एसपी ग्रामीण ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और टीम जांच में जुट गई। धड़ मिलने पर पुलिस सिर की तलाश में जुट गई। लेकिन, वह नहीं मिला।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
महराजगंज जिले के श्याम देवरवा थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी कुलदीप ने 11 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में अपने पिता पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह के गायब होने की तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह तीन जुलाई से पिकअप सहित गायब हैं। कुलदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस विवेचना में जुट गई।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर स्थित जुमराती के आवास रविवार की सुबह एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ सगड़ी, शुभम तोदी, एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य, चौकी प्रभारी लाटघाट जफर खान, थानाध्यक्ष जीयनपुर विवेक पांडेय, एसओजी, सर्विलांस, फोरेंसिक टीम पहुंची।
विज्ञापन
युवक की निशानदेही पर खोदाई कराकर शव को बरामद किया लेकिन, शव का धड़ तो वहां से मिला पर सिर गायब था। जो शव बरामद हुआ वह पूरी तरह से सड़-गल गया था। पुलिस ने किसी तरह से शव को समेटा।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उसके निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उसके निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।