फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of married woman found in a well and kiln worker found hanging in azamgarh

Azamgarh: मायके आई विवाहिता का कुएं में मिला शव, फांसी के फंदे से लटका मिला भट्ठा मजदूर

Fri, 10 Feb 2023 05:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेवसीपुर गांव निवासी वंदना पुत्री श्यामनाथ यादव का शव गांव कुएं में मिला। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रहमौली ध्यान गांव स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर का शव शुक्रवार सुबह पीपल के पेड़ पर लटका मिला।

विज्ञापन
Dead body of  married woman found in a well and kiln worker found hanging in azamgarh
शव की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेवसीपुर गांव निवासी वंदना पुत्री श्यामनाथ यादव का शव गांव कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वंदना की शादी बीते नवंबर में हुई थी। जनवरी में वह ससुराल से मायके आई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से वंदना मानसिक तनाव में रहती थी।

विज्ञापन


बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सोने चली गई। रात में कब उठकर चली गई परिवार के किसी भी सदस्य को जानकारी नहीं हुई। गुरुवार सुबह जब परिजन जगाने गए तो वह चारपाई पर नहीं थी। काफी खोजबीन किया पर वो नहीं मिली। तब परिजनों ने मेंहनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के सीवान स्थित कुएं में किसी ने शव को उतराया देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त वंदना के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल के पेड़ पर लटका मिला भट्ठा मजदूर का शव

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रहमौली ध्यान गांव स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर का शव शुक्रवार सुबह पीपल के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड प्रांत के रांची जिले के बुढ़मू थाना अंतर्गत कुटेर गांव निवासी प्रदीप उरांव (30) जीयनपुर कोतवाली के ब्रह्मौली ध्यान गांव स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था।

गुरुवार रात पत्नी के साथ खाना खाने के बाद सोने गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने प्रदीप का शव पास पीपल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका देखा। भट्ठे पर मौजूद मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस व भट्ठा मालिक को दिया। सूचना पर भट्ठा मालिक के साथ ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से उतारा गया और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed