फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a youth recovered from pond, was missing from 18 days

18 दिन बाद पोखरे में उतराई मिली लाश

Tue, 14 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth recovered from pond, was missing from 18 days
मुबारकपुर के उंची तकिया क्रब्रिस्तान के पीछे तालाब में शव की खबर सुन मौके पर पहुंची पुलिस और लोग। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर/अमिलो। 18 दिन पूर्व लापता युवक की लाश मंगलवार की दोपहर को मुबारकपुर थाने के पुरा दीवान मुहल्ले में स्थित ऊंची तकिया के पीछे आयसा तालाब में उतराई मिली। पानी में बॉल निकालने घुसे बच्चों ने युवक की लाश देखी।
विज्ञापन

युवक संतराज प्रजापति (35) पुत्र रामप्रसाद मुबारकपुर थाने के चकसिकठी गांव का निवासी था। चार बहनों का इकलौता भाई दो बेटी और दो बेटों का पिता था। वह दिमागी रूप से बीमार था। ऐसे में परिवार का देखरेख उसका भांजा करता था। पिता कहीं बाहर नौकरी करते हैं। करीब 18 दिन पूर्व संतराज घर से लापता हो गया। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे लेकिन इस संबंध में कोई थाने में तहरीर या रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी। मंगलवार की दोपहर पुरा दीवान मुहल्ले में ऊंची तकिया के पीछे स्थित आयसा पोखरा के किनारे बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनकी बॉल पोखरे में चली गई। बच्चे जब गेंद निकालने पहुंचे तो पोखरे में संतराज की लाश देखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। गांव वालों ने शव की पहचान संतराज के रुप में की। घटना की जानकारी होने पर संतराज के परिवार के लोग भी पहुंच गए और दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed