फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found in the river, missing from the night

रात से गायब अधेड़ का नदी में उतराया मिला शव

Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the river, missing from the night
मेंहनगर। स्थानीय कस्बा निवासी अधेड़ शुक्रवार की रात मछली मारने जाने की बात कह कर घर से निकाला और फिर सुबह तक वापस नहीं लौटा। जिस पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। दिन में साढ़े ग्यारह बजे के आसपास उसका शव कुशमुलिया गांव के पास नोनी नदी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर निवासी 52 वर्षीय शिवशंकर पासवान पुत्र स्व. धनराज पासवान शुक्रवार की शाम नोनी नदी में जाल लगाए हुए थे। रात में वह मछली मारने की बात कह कर घर से निकले और सुबह तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल पर संपर्क करने पर वह स्वीच ऑफ आ रहाथा। इस पर पत्नी व परिवार के अन्य लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। पत्नी नोनी नदी के पास पहुंची तो वहां शिवशंकर की साइकिल व चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद लोग नदी किनाने उसकी खोजबीन करने में जुट गए। कुशमुलिया गांव के पास शिवशंकर का शव नदी में उतराया हुआ मिला। मछली मारने गए अधेड़ की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मेेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 1996 के नगर पंचायत चुनाव में सपा समर्थित उम्मीदवार के रुप में चेयरमैन पद का चुनाव भी लड़ा था। वह दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व चेयरमैन अशोक चौहान समेत काफी संख्या में सपा के लोग मौके पर जुटे है। वहीं पत्नी कौशिल्या देवी ने विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed