फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead bodies of a young man and a girl were found hanging

Azamgarh News: युवक और युवती के शव लटकते मिले

Mon, 09 Sep 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of a young man and a girl were found hanging
बलरामपुर। जिले में दो स्थानों पर युवती और युवक के शव फंदे से लटकते मिले। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जजीज कीता फर्स्ट गांव निवासी पूजा निषाद (19) पुत्री मजनू घर पर परिवार संग रहती थी। शाम के समय उसका पिता मजनू बाजार गया था। उधर, करीब 6.30 बजे जब वह घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाया। आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने जंगले से अंदर झांका तो पूजा का शव पंखे के चूल्ले में दुपट्टे से लटका दिखा। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी अमित चौरसिया (28) शनिवार की रात करीब 10.30 बजे चौक पर स्थित दुकान में काम कर घर आया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित एक पुत्री का पिता था। दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

निजामाबाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सरायपोही गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घर पर किसी के न रहने के कारण जानकारी किसी को नहीं हो सकी। देर शाम जब लोग गए तो जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामाबाद थाना अंतर्गत सरायपोही गांव निवासी सूरज यादव (19) के माता-पिता कोलकाता में रहते हैं। सूरज घर पर ही रहता है। वह शनिवार की दोपहर घर लौटा और साउंड बॉक्स बजाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घर पर किसी के न रहने की वजह से इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। गांव के कुछ लोग उसके घर पहुंचे तो सूरज गिरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed