फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Daughter wedding Item burnt in fire along with household in azamgarh house fire

Azamgarh: आग में गृहस्थी संग जल गया बेटी की शादी का सामान, मातम में बदली परिवार की खुशियां

Fri, 14 Apr 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 05:48 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के नेवादा गांव स्थित एक घर में आग लगने से परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। खून पसीना बहाकर बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Daughter wedding Item burnt in fire along with household in azamgarh house fire
ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के नेवादा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध कारणों से आवासीय मड़ई में आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक गृहस्थी संग बेटी की शादी के लिए रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। शादी 25 जून को तय थी। आग की घटना के कारण परिवार में शादी का खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी महातम विश्वकर्मा पुत्र स्व. विफू विश्वकर्मा के आवासीय मकान व मड़ई में शुक्रवार सुबह अचानक लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक  आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर जान बचाई।

विज्ञापन

25 जून को तय है शादी

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए आग पर पानी डालना शुरू किया। जबतक ग्रामीण और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग बुझाई तबतक घर में रखा शादी का सामान जलकर राख हो गया।  गनीमत रही कि सिलिंडर में आग नहीं लगी। घर में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया। महातम की बेटी की शादी 25 जून को तय है। इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के साथ लिव इन रिलेशन से रिश्तों में दूरी तक...समर सिंह से पुलिस ने पूछे ये 25 सवाल

सामान के साथ एक लाख रुपये भी जले

Daughter wedding Item burnt in fire along with household in azamgarh house fire
आग में गृहस्थी संग जल गया बेटी की शादी का सामान - फोटो : अमर उजाला

परिवार के लोगों ने शादी के लिए सिलाई मशीन, पंखा, सोफा, कुर्सी, बेड, बक्सा, रजाई, गद्दा, राशन, 75 हजार रुपए नकद  के साथ 35 हजार रुपये चावल की बिक्री का रखा था। इसके अलावा 40 हजार रुपये मित्रों और रिश्तेदारों से जमा कर रखा था।

अगलगी की इस घटना में सबकुछ जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण साफ नहीं है। अगलगी की इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस प्रकार बिटिया के हाथ पीला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed