{"_id":"6630b6e6693b8565730e7106","slug":"daughter-missing-and-police-not-listen-problem-father-died-in-azamgarh-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: लापता बेटी की तलाश में दो महीने तक दर-दर भटकता रहा बेबस पिता, तोड़ा दम; पुलिस पर मदद न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: लापता बेटी की तलाश में दो महीने तक दर-दर भटकता रहा बेबस पिता, तोड़ा दम; पुलिस पर मदद न करने का आरोप
Tue, 30 Apr 2024 02:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:46 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि मृतक की बेटी दो माह पूर्व लापता हुई, जिसे ढूंढने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी चिंता में शख्स की जान चली गई।
विज्ञापन
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के सीताराम मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। गौरीशंकर घाट के पास शव सड़क पर रख कर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि दो माह पूर्व बेटी के लापता होने से वह परेशान थे और अधिकारियों व थाने पर जाने पर सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी वजह से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा- बुझाकर शांत कराते हुए ट्रैफिक जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
सीताराम मोहल्ला निवासी बिरजू पांडेय की नाबालिग पुत्री दो माह पूर्व लापता हो गई। बिरजू ने क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर बेटी के अहपरण की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस अब तक उसकी तलाश नहीं कर सकी। इतना ही नहीं पीड़ित ने जिलाधिकारी तक को पत्रक लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि शहर कोतवाली पर जाने पर पुलिसकर्मी उसके साथ अभद्रता करते थे। इतना ही नहीं मृतक के पुत्र सुनील पांडेय ने भी 15 मार्च को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे किसी तरह बचा लिया गया था। थाना कोतवाली के साथ ही अधिकारियों के यहां चक्रमण के बाद भी उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे बिरजू तनाव में चल रहे थे।
ये है आरोप
पुत्र के अनुसार कई दिनों से वे खाना-पीना भी छोड़ दिए थे। जिसके चलते सोमवार को दिन में उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले और गौरीशंकर घाट पर शव सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया।
इस दौरान लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चक्काजाम की सूचना के दो घंटे बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर राजघाट की तरफ रवाना हो गए।
इस दौरान लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चक्काजाम की सूचना के दो घंटे बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर राजघाट की तरफ रवाना हो गए।