फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dates announced for Sub Junior Boys and Girls Boxing Competition

सब जूनियर बालक व बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता की तिथियां घोषित

Wed, 27 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dates announced for Sub Junior Boys and Girls Boxing Competition
आजमगढ़। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के तत्वावधान में चेयरमैन, उप्र बाक्सिंग एड हॉकी कमेटी के समंवय से प्रदेशीय सब-जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन पांच से आठ मई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, झांसी एवं सब-जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 मई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का जनपदीय चयन व ट्रायल्स एवं मंडलीय चयन व ट्रायल्स के तहत प्रदेश स्तरीय समंवय सब-जूनियर बाक्सिंग बालक प्रतियोगिता 29 अप्रैल को जनपद स्तर एवं 30 अप्रैल को मंडल स्तर पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ एवं प्रदेश स्तरीय समंवय सब-जूनियर बाक्सिंग बालिका प्रतियोगिता पांच मई को जनपद स्तर पर एवं छह मई को मंडल स्तर पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित किया गया है। उक्त चयन व ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बाक्सिंग खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी, 2008 से 31 दिसंबर, 2009 के बीच होनी चाहिए आयु के संबंध में विद्यालय व संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक बाक्सिंग बालक वर्ग के खिलाड़ी इस चयन व ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed