{"_id":"59987cb84f1c1b0b698b476e","slug":"danger-of-ring-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाम महुला में रिंग बांध टूटा, अन्य पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाम महुला में रिंग बांध टूटा, अन्य पर खतरा
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा ने विकराल रूप धारण कर चुकी है। शुक्र वार की रात नदी ने दाम महुला के पास रिंगबांध तोड़ दिया। बांध टूटने से क्षेत्र के लगभग 170 घरों में बाढ़ का पानी घुस आया वहीं बहुत से लोग वहां से निकलकर बंधे पर शरण लेने को विवश हुए।
विगत कई दिनों से दाम महुला में रिंग बांध पर दबाव बनाई नदी ने शुक्र वारको रिंगबांध को तोड़ दिया। रिंगबांध टूटने से क्षेत्र के लगभग 170 घरों में बाढ़ का पानी घुस आया। लोग खाने पीने के सामानों को लेकर पानी में घुसकर बंधे पर पहुंचने लगे। तहसीलदार सगड़ी पीके राय तत्काल मौके पर पहुंचे और नाव को लगाकर बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया। वहीं शाहडीह रिंगबांध पर रामानुज सिंह के घर के पास रामप्रीत यादव के घर के सामने रिंग बांध के ऊपर से पानी बह रहा है। जिसके कारण रिंग बांध को खतरा मंडरा है जो कभी भी टूट सकता है। ग्रामीण रिंग बांध की मरम्मत करने में लगे हैं। अगर यह बांध टूट गया तो 450 परिवार खतरे की जद में आ जाएंगे।
महुला गढ़वल बांध इस्माईलपुर, निबियहवा, टेकनपुर, हैदराबाद के पास कमजोर हो गया है। हैदराबाद रोशनगंज के लोग बंधे पर शरण लिए हुए हैं। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की शाम बदरहुंआ गेज पर 72.91 मीटर और डिघिया गेज पर 72 मीटर पर पहुंच गया। जो कि शुक्रवार की शाम बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.81 मीटर और डिघिया गेज पर 71.88 मीटर दर्ज किया गया था। बदरहुंआ गेज के खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 123 सेमी और डिघिया गेज के खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 162 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ खंड के अधिकारियों की मानें तो कतरैनिया से 150000 क्यूसेक पानी घाघरा में आ रहा है। दोनों स्थान पर नदी का जलस्तर पर 24 घंटे में 10 सेमी बढ़ा है।
विज्ञापन
कई लोग हुए विस्थापित
लाटघाट। दाम महुला में रिंग बांध टूटने से जहां 170 घरों में पानी घुस गया वहीं करीब 24 से अधिक लोग विस्थापित होकर बंधे पर और प्राइमरी विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। अब तक 500 से ऊपर परिवार विस्थापित हो चुके हैं जो बंधे पर या स्कूल में या अपने सगे संबंधी के यहां शरण लिए हैं। निबियहवा रिंग बंधा भी कटान की जद में आ गया है। इसके कटने से भी 100 परिवार विस्थापित होंगे। इस्माइलपुर के पास मेन बंधा खतरे में है, रोशनगंज नई बस्ती के पास भी मेन बंधे में सीपेज हो रहा है।
बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क राशन वितरण का निर्देश
लाटघाट। बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को हाजीपुर बाढ़ चौकी पर एडीएम वित्त एंव राजस्व वीके गुप्ता, जिलापूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा, एसडीएम सगड़ी रविरंजन, पूर्ति निरीक्षक सगड़ी वीरेंद्र कुमार, जय प्रकाश पांडे पहुंचे। एडीएम ने प्रभावित गांव के लेखपाल, ग्राम प्रधान और कोटेदार से कहा कि प्रति परिवार को 15 किग्रा गेहूं 10 किग्रा चावल नि:शुल्क वितरित करें। वितरण में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। राशन वितरण कराकर सूची तैयार करके उप जिला अधिकारी सगड़ी के पास दिया जाए। जिससे उनके पैसों का भुगतान कर दिया जाए।
जहां मिली जगह वहीं बनाया आशियाना
लाटघाट। बाढ़ के कारण दाम महुला से एक दर्जन कोमल, अवधू, गोरख, राम दरस, राम लखन, जयराम आदि दाम महुला प्राइमरी स्कूल में रखे गए हैं। चक्की गांव से बेवा मुखगया और विनोद यादव विस्थापित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर में शरण लिए हुए हैं। चिकित्सा प्रभारी हाजीपुर ने इसका विरोध करते हुए मना किया पर वह चिकित्सा प्रभारी के कमरे में विस्थापित हो गए। डा. अमरेंद्र त्रिपाठी ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ और डीएम को दिया। वही चक्की गांव के ही पारस यादव, प्रभु यादव, चंद्रपति यादव, राम बदन यादव, लालजी यादव, श्यामजीत यादव दूसरे के घर में विस्थापित हो कर रहे हैं।