फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Danger: No test, no quarantine, people directly going to their home

खतरा : ना जांच, ना क्वारंटीन, बाहर से आने वाले सीधे पहुंच जा रहे घर

Sun, 26 Apr 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Danger: No test, no quarantine, people directly going to their home
हैदराबाद से गोरखपुर पैदल ही जा रहे मजदूर सगड़ी के अंजान शहीद बाजार में आराम करते। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोविड-19 महामारी को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। इसके बाद भी रोजाना 20 से 50 की संख्या में ग्रुप बनाकर बाहरी प्रदेशों से पैदल ही जनपद में प्रवेश कर रहे हैं। किसी को देवरिया जाना है तो किसी को गोरखपुर। पिछले कुछ दिनों से ये स्थिति लगातार बनी हुई। जनपद में कहीं भी इन लोगों को रोककर न जांच कराई जा रही है। न ही इन लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन का मतलब सार्थक सिद्ध नहीं हो रहा है। बिना जांच इनके घरों तक जाने से संक्रमण की संभावना बढ़ा रही है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि बिना जांच ऐसे लोगों को आगे न जाने दिया जाए।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने में पुलिस की प्रभावी भूमिका है। वह काम कर भी रही है। इसके बावजूद कई स्थानों पर ढील के कारण बाहरी प्रदेशों से लोग पैदल और मालवाहक वाहनों से जनपद पहुंच रहे हैं। इसलिए अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि इधर देखा जा रहा है कि बहुत सारे प्रवासी मजदूर गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद आदि जगहों से कोई न कोई उपाय खोजकर अथवा पैदल ही अपने घरों के लिए आ रहे हैं। कई लोग मालवाहक ट्रकों में भी 3-10 की संख्या में बैठकर आ रहे हैं। उन्होंने एसपी से कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों तथा तैनात पुलिसबलों को संवेदनशीलता का और अधिक बोध कराना आवश्यक है। यदि कोई भी मजदूर इस जनपद का निवासी है और वह अपने घर पर सीधे चला जाता है तो कोरोना के संक्रमण के फैलाव की अत्यधिक संभावना हो सकती है। क्योंकि उसका स्वास्थ्य विमाग की ओर से न तो परीक्षण हुआ है और न ही वह स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षण में क्वारंटीन किए गए। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि जो भी प्रवासी मजदूर किसी जगह मिले तो पुलिसकर्मी या पोस्ट प्रभारी उसकी सूचना संबंधित एसडीएम और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दें। ताकि उनको निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजकर परीक्षण कराकर क्वारंटीन किया जा सके।
विज्ञापन

बिना पास के पार कर रहे सीमा
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने एसपी से कहा कि कतिपय श्रोतों से सूचनाएं मिल रही हैं कि बिना पास के ऐसे बहुत से लोग चार पहिया या दो पहिया वाहनों से जनपद की सीमाओं को पार करते हुए अन्य जनपदों में चले जा रहे है और अन्य जनपदों से लोग इस जनपद में प्रवेश कर रहे है। इसके लिए जनपद की सीमाओं पर जो पुलिस बल तैनात हैं, उन्हें नियमों के पालन एवं सतर्कता के लिए निर्देशित करें। उप जिला मजिस्ट्रेटों को भी निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर सीमाओं पर जाकर पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed