फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   damage to crops due to rain

बारिश से फसलों को नुकसान

Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
damage to crops due to rain
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों को भी नुकसान पहुंचाया है। अरहर, बाजरा, सब्जी, तिल्ली की खेती पूरी तरह चौपट हो गयी है। धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न है। धान की फसल पकने की कगार पर है। बारिश के चलते तैयार फसल भी डूब गई है। इससे धान की तैयार फसल में अंकुर फूटने लगे हैं। लगातार हफ्ते भर से ज्यादा समय से डूबी रहने के कारण फसल गलने लगी है। क्षेत्र के विशुनपुरा, हाशापुर, मतलूबपुर, पखनपुर जैसे तमसा के इर्द-गिर्द कई दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। खेतों में अब भी दो से ढाई फीट पानी लगा हुआ है। इससे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। निचले इलाके में और तमसा के किनारे बसे गांव के किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ। किसान सुबेदार गिरी, देवी पांडेय, टील्लू यादव, राजकुमार सिंह, रवींद्र आदि लोगों का कहना है कि धान की फसलें पकने के कगार पर है। अभी बाढ़ की विभीषिका और पानी का लेबल बना हुआ है जिसे हर ओर परेशानी है। तमसा नदी से अब भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed