फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dalits, backwards and minorities are threatened by BJP: Mithai Lal

दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को भाजपा से खतरा : मिठाईलाल

Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dalits, backwards and minorities are threatened by BJP: Mithai Lal
बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार से देश के संविधान, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को खतरा है। भाजपा और आरएसएस देश के संविधान को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। देश की संवैधानिक संस्थाओं में एक वर्ग विशेष के लोगों का भरा जा रहा है और सरकारी नौकरियों में पिछड़ों, दलितों का आरक्षरण समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने उक्त बातें बृहस्पतिवार को जमालपुर में आयोजित संविधान बचाओ देश बचाओ सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की जनता को महंगाई और बेकारी के दलदल में धकेलने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। पूर्व विधायक विद्या चौधरी ने कहा कि 2022 में दलित समाज में योगी सरकार को उखाड़ कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की कमान सौंपने की ठान ली है। आज दलित समाज की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, आए दिन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी राज में अराजकता, महंगाई लूट खसोट, भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर और डा. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर देश की तानाशाह और फासिस्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करैली,दरोगा प्रसाद सरोज, बेचई सरोज, रामजग, श्रीगांरी गौतम, अनीता सरोज, गुड्डी देवी, दीपचंद व रागिनी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed