{"_id":"672916eb1edeeb205e0759c4","slug":"cylinder-blast-causes-chaos-mentally-ill-person-set-fire-forensic-team-reached-the-spot-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा - तफरी, मानसिक रूप से बीमार ने लगाई आग, मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा - तफरी, मानसिक रूप से बीमार ने लगाई आग, मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम
Tue, 05 Nov 2024 12:18 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:18 AM IST
सार
आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मकान में सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा - तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि मानसिक रूप से बीमार घरेलू व्यक्ति ने आग लगाई जिसके कारण ये घटना हुई। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पुलिस अपनी जांच कर रही है। मौके पर फारेंसिक टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मौके पर पुलिसबल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक घर में रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला निवासी मो. अजीम जिसे लोगों द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे उसने घर में रखे सिलिंडर को खोलकर उसमें आग लगा दी। जिससे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैंलेंद्र लाल, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि अगल बगल के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मो. अजीम मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
वह पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घर को नुकसान पहुंचा है।