फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cyber criminal arrested for blowing money from account

खाते से पैसा उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminal arrested for blowing money from account
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराधी को झारखंड के गिरीडीह जामतारा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पकड़ा गया आरोपित रिमोट एक्सेस टूल इंस्टाल कराकर लोगों के खाते से पैसा उड़ा देता था। शहर कोतवाली में दर्ज एक ऐसे ही साइबर अपराध की विवेचना के दौरान उसकी पहचान हुई और जिले से गई टीम ने उसे धर दबोचा। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को पुलिस आफिस पर पत्रकारों को बताया कि जल निगम के जेई उमेश कुमार मौर्या ने बाइक इंश्योरेंस का रिन्यूअल कराने के लिए गूूगल पर कस्टमर केयर सर्च कर एक मोबाइल नंबर प्राप्त किया। उस पर कॉल करने पर फोन रिसीव करने वाले ने दूसरे नंबर से एक लिंक भेजा। दो अलग-अलग नंबरों से उसके नंबर पर दो यूपीआई मैसेज प्राप्त हुए। जिसे फारवर्ड करने पर उमेश के खाते से 18800 रुपये कट गए। इस बाबत उमेश ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमे की विवेचना साइबर सेल व क्राइम ब्रांच को दी गई। विवेचना में वारदात के तार झारखंड से जुड़े मिले। साइबर अपराधी की पहचान सुमंत कुमार सिंह पुत्र बिंदेश्वरी सिंह निवासी बोडोडीह थाना बेंगाबाद जनपद गिरीडीह झारखंड के रूप में हुई। इसके बाद एक टीम ने शुक्रवार को सुमंत को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम कार्ड के साथ 700 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

ऐसे उड़ाता था लोगों के खाते से रुपये
आजमगढ़। गिरफ्तार सुमंत ने बताया कि हम टीवीएस इंश्योरेंस व बैंक का टोल फ्री नंबर गूगल पर डाल कर इंश्योरेंस रिन्यूअल व बैंक खाते के सत्यापन के नाम पर फोन करने वाले से एक नंबर पर मैसेज फारवर्ड कराते हैं। इसके बार रिमोट एक्सेस टूल इंस्टाल करा कर उनके मोबाइल को अपने मोबाइल पर एक्सेस कर लेते हैं। इसके बाद संबंधित के बैंक खाते की डिटेल लेकर पैसा उड़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed