फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowd seen in open banks after four days

चार दिन के बाद खुले बैंकों में दिखी भीड़

Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd seen in open banks after four days
हड़ताल खत्म होने के बाद जब बुधवार को बैंक खुले तो लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। पैसे निकालने व जमा करने के लिए लम्बी कतारें लग गई थी। कर्मचारी भी एक-एक कर लोगों का काम निपटाते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार का बैंको का अवकाश था। सोमवार और मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व प्राइवेट बैंकों को छोड़कर सभी बैंक कर्मचारी ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। लगातार चार दिन बैंक बंद हो गया था। पैसे निकालने के लिए एटीएम ही एक मात्र विकल्प था लेकिन सोमवार को ही शाम होते-होते एटीएम भी खाली हो गए। ऐसे में लोग पैसे निकालने के लिए काफी परेशान हो गए थे। रोज की भांति जब बुधवार को बैंक खुले तो रूपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। यूनियन बैंक, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएबी, इंडियन बैंक सहित आदि बैंकों में लेनदेन के लिए धक्का मुक्की होती रही। कर्मचारी भी एक- एक कर लोगों के काम निपटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed