फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowd of patients increased in hospitals due to cold

Azamgarh News: ठंड से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased in hospitals due to cold
आजमगढ़। सर्द हवाओं और गलन की वजह से लोगों की सेहत खराब हो रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार और कोल्ड डायरिया के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। हृदय रोगियों की भी संख्या बढ़ी है। बीते चार दिनों से तापमान तेजी से लुढ़का है। कोहरे के साथ सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बड़ी तादाद में अस्पतालों में पहुंच रहे है। वहीं, हृदय और बीपी मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में सोमवार को पांच सौ से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसी तरह प्राइवेट अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ी है। सर्दी का असर बढ़ने के साथ हृदय व ब्लड प्रेशर के मरीजों में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड का ज्यादा असर दिल पर पड़ता है। दिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बताया कि ओपीडी में पहुंचे बुखार, खांसी के साथ हृदय व बीपी रोगियों का बचाव की सलाह दी जा रही है। फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि सर्दी बढ़ने ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे रक्त वाहिका संकरी हो जाती हैं और दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है, जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, उन्हें इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed