फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crops and ash Mondhi

फसलें और मंड़ई राख

Tue, 12 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Crops and ash Mondhi
मेहनगर से कुछ दूर स्थित खेत में लगी आग को बुझाने में लगे ग्रामीण
रौनापार थाने के रोशनगंज दलित बस्ती और अजगरा मगरवी नैनीजोर गांव मुस्लिम बस्ती और चांद सपहा गांव निवासी 13 लोगों की 44 रिहाईशी मड़ईयां सोमवार की सुबह अबूझहाल में आग लगने से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


मड़ई में रखी नगदी, कीमती सामान, खाद्यान्न, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद तेरह परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए।
विज्ञापन


 घाघरा नदी के तराई क्षेत्र में स्थित रोशनगंज दलित बस्ती निवासी रामजीत के घर में सोमवार को संदिग्धाहाल में आग लग गई। तेज हवा से अन्य मड़ईयों में आग लग गई। जब तक घटना पर काबू पाया जाता कि 28 मड़ईयां और इनमें रखे रुपया, खाद्यान्न, कपड़े, टीवी. पंखा, साइकल आदि जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अजगरा मगरवी नैनीजोर गांव निवासी अब्बास, इब्राहिम, अकबर, जुल्फेकार, वसीर और रियाज की रिहाईशी मड़ईयों में सुबह संदिग्धाहाल में आग लग गई। इन लोगों की 11 रिहाईशी मड़ईयां जली। साथ ही अंदर रखे गए गृहस्थी के सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

चांदसपहा गांव निवासी कौशिल्या मौर्य, भीम पटेल और रामकेश की रिहाईशी मड़ई में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते कि चार किसानों का छह बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। गांव वालों ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया। पीड़ितों में जोगेंद्र सिंह, दूधनाथ, कल्पू और मैनूद्दीन का नाम शामिल है।

अहरौला ः थाना क्षेत्र के पक्खनपुर गांव में सोमवार की शाम शार्टसर्किट से आग लगने से दो किसानों का गेहूं और गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव वालों ने किसी तरह से आग बूझाया।


पीड़ितों में पक्खनपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह का डेढ़ बीघा गेहूं और राजकुमार का 10 बिस्वा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। इनका आरोप है कि खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। तार काफी नीचे और ढीला है।

तेज हवा के चलते अक्सर स्पार्किंग होते रहती है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से शिकायत की गई। लेकिन तारों का मरम्मत नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed