फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crismas celebrated with joy

धूमधाम से मना क्रिसमस का पर्व

Fri, 25 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Crismas celebrated with joy
शहर में शुक्रवार को क्रिसमस का पर्व ईसाई समुदाय के लोगों ने श्रद्धा के साथ मनाया। नगर के गिरजाघर चौराहा स्थित चर्च में सुबह सैकड़ों लोगों ने ईश्वर की वंदना की। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर केक काट कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसी क्रम में ग्रामीण इलाकों में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार भेेेेेेेेंट किया। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस डे की बधाई दी।
विज्ञापन

 प्रार्थना के बाद फादर प्रवीन सोंस ने क्रिसमस-डे और धर्म के महत्व को बताते हुए कहा कि आज ही के दिन प्रभु ने मनुष्य के रूप में जन्म लिया था। मां-बाप ने उनका नाम यीशू रखा। ईश्वर का जन्म मनुष्यों को सही मार्ग दिखाने के लिए हुआ। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के जरिए बच्चे, बड़ों ने भी महत्व को समझा-समझाया। इस मौके पर लोगों ने एक स्वर में 'ओ मसीहा आया जमीं पर' आदि गीत गाकर प्रभु ईशू को याद किया। एक स्वर से गूंजे भक्तिगीत से पूरा वातावरण प्रभुमय हो गया था। इस दौरान बच्चों ने भी अपने कला का जौहर दिखाए। क्रिसमस डे पर शुक्रवार की सुबह से ही इसाई समुदाय के लोगों के घरों पर रिश्तेदारों और संबंधियों के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे। त्यौहार का जश्न देर रात तक चलता रहा, कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान देर शाम को क्रिश्चयन समुदाय के लोग चर्च में एकत्र हुए। दूसरी तरफ शहर के ज्योति स्कूल में बच्चों द्वारा भव्य झांकी सजाई गई थी। इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस केक काटा।
विज्ञापन

सेंटा क्लाज ने बच्चों को विशेष उपहार दिया। नगर के हरबंशपुर स्थित मिशन अस्पताल में प्रार्थना सभागार में सुबह प्रार्थना हुई। प्रार्थना सभा में सभी वर्गो के लोग, अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने भाग लिया। सठियांव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कोढ़वा स्थित बिलीवर्स चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बाद में लोगों ने केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed