फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth crushed to death by tractor

आजमगढ़: युवक को पीट ट्रैक्टर से कुचल कर ली जान, पुरानी रंजिश में पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

Wed, 02 Dec 2020 11:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 02 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by tractor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बाजार में पुरानी रंजिश में एक युवक की लाठियों से पीटने के बाद ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। उसे गोली मारे जाने की भी चर्चा थी, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद हाजीपुर व अल्लीपुर बाजार में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में पूरा बाजार बंद हो गया। मौके पर तहबरपुर के साथ ही निजामाबाद थाने की फोर्स भी तैनात है। 

विज्ञापन


तहबरपुर थाना क्षेत्र के खाजेपुर नैपुरा गांव निवासी जगदीश यादव (40) पुत्र रामसमुझ बुुधवार शाम 4.30 बजे हाजीपुर-अल्लीपुर बाजार में खरीदारी के लिए आया था। इसी दौरान जगदीश के पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर लाठी और राड से हमला बोल दिया। मारपीट कर अधमरा करने के बाद हमलावरों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। बवाल होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं।
विज्ञापन


मौके पर पहले निजामाबाद फिर तहबरपुर पुलिस पहुंची। घायल जगदीश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा थी कि हमलावरों ने उसे लाठी-डंडे से पीटने के पूर्व गोली भी मारी थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि घटनास्थल तहबरपुर थाना क्षेत्र मेें है। पुलिस मौके पर मौजूद है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर मृतक के गांव के लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। तहबरपुर थाना क्षेत्र की घटना है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मैं स्वयं घटना स्थल पर जा रहा हूं और मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। 

पंकज पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed