फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warrant issued against eight including former minister

पूर्वमंत्री समेत आठ के खिलाफ वारंट जारी

Wed, 07 Jun 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Wed, 07 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आपराधिक मुकदमे की सुनवाई के बाद बसपा के पूर्व मंत्री समेत आठ लोगों के विरुद्ध वांरट जारी कर 23 जून को तलब किया है। आरोपियों पर मुबारकपुर थाने के हाजीपुर गांव में जबरदस्ती भूमि कब्जा किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


हाजीपुर गांव के पीड़ित सूबेदार यादव ने बसपा के पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, हरिश्चंद्र, बालचंद, प्रदीप यादव, गुड्डू यादव, संदीप, थानाध्यक्ष मुबारकपुर रिपेंद्र प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता हरिवंश सिंह को आरोपित किया है।
विज्ञापन


दाखिल परिवाद में पीड़ित ने कहा है कि चार अप्रैल 2012 की सुबह आरोपी लाठी, डंडे और बंदूक से लैस होकर उसके चक (जमीन) पर आए और चक के दक्षिणी भाग पर मिट्टी गिराकर पाटने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और कार्य में रुकावट डालने पर जान मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूूर्व मंत्री के दबाव में थानाध्यक्ष रिपेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित को कमरे में बंद कर दिया और अवर अभियंता रास्ते के लिए जमीन मापने लगे। इससे बोई गई फसल को भी नुकसान पहुंचा। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। हाजिर न होने पर अदालत ने आरोपियों के विरुद्घ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 23 जून को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed