फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers caught smuggling ten cattle were recovered

ग्रामीणों ने तस्कर पकड़े दस मवेशी हुए बरामद

Mon, 29 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught smuggling ten cattle were recovered
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव के पास सोमवार सुबह बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप सवार पशु तस्करों को गांव वालों ने मसीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। दोनों की जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों पशु तस्करों का चालान कर दी।
विज्ञापन


पिकअप सीज करते हुए बरामद पशुओं को गांव वालों को सौंप दी। उधर तस्करों के पिकअप की टक्कर से घायल किशोर को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी वजीरपुर गांव निवासी आसिम पुत्र फैजान और जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के तरायें गांव निवासी बिंदू पुत्र रामकेर पशु तस्कर हैं। दोनों रात में पशु चुराकर उन्हें बेचते हैं। सोमवार सुबह दोनों पिकअप में दस मवेशी कहीं से चुराकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर खनियरा गांव निवासी मुहम्मद हसन बारह वर्षीय बेटे अल्तमस को साथ लेकर बाइक से स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। लालगंज-तरवां मुख्य मार्ग पर स्थित खनियरा मोड़ के पास पशु तस्करों की पिकअप से मुहम्मद हसन की बाइक में टक्कर लग गई। इससे उनका बेटा घायल हो गया।


इसके बाद भाग रहे पिकअप सवारों को पकड़ने के लिए गांव के लोग पीछा करना शुरू कर दिया और मसीरपुर मोड़ पर दौड़ाकर उन्हें दबोच लिया। पता चला कि तस्कर हैं तो जमकर लोगों ने धुनाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed