{"_id":"6012df958ebc3e34015bbe81","slug":"villagers-attack-people-distributing-religious-books-and-papers-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: धार्मिक पुस्तक और पर्चा बांटते लोगों पर ग्रामीणों का हमला, दो गंभीर, कुछ ने भाग कर बचाई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़: धार्मिक पुस्तक और पर्चा बांटते लोगों पर ग्रामीणों का हमला, दो गंभीर, कुछ ने भाग कर बचाई जान
Thu, 28 Jan 2021 09:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 28 Jan 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग और क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव के लल्लूगंज बाजार में चार पहिया वाहन से उतरे लोगों ने संबंधित धार्मिक पर्चा और किताबें बांटना शुरू कर दिया। इसके लिए 20 से 40 रुपये भी लिए जा रहे थे। शाम चार बजे के बाद स्थानीय लोगों को पता चला तो विरोध किया। इस दौरान परिचय और किताबें बांटने वाले लोगों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पत्थरबाजी करके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दो लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया गया। कुछ लोग वाहन छोड़ खेतों की तरफ भागे और कुछ महिलाओं ने अशोक विश्वकर्मा के घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि किताबों में सही भाषा का प्रयोग नहीं किया गया था। वे धार्मिक टिप्पणी को लेकर नाराज थे। किसी ने बरदह थाने की फोर्स को फोन द्वारा सूचना दी। पुलिस ने सभी को वाहन सहित बरदह थाने पर ले गई है।
विज्ञापन