{"_id":"3cf27140372c5f0863903ff0e6abdd45","slug":"ubi-branch-hiraptty-attempted-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूबीआई हीरापट्टी शाखा में चोरी का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूबीआई हीरापट्टी शाखा में चोरी का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी स्थित यूनियन बैक की शाखा में गुरुवार की देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। गुरुवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी स्थित यूनियन बैंक की छत पर स्थित गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बैंक परिसर में काफी तोड़फोड़ की।
हालांकि वह चोरी के प्रयास में सफल तो नहीं हुए लेकिन नोट डिपोजिट मशीन का काफी क्षति पहुंचाई। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच के दौरान चोरों का एक कट्टा और चाकू भी बरामद हुआ।
यूनियन बैंक के महाप्रबंधक पीसी पाणिग्रही ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोर 12.38 बजे बैंक की शाखा घुसे हैं और 2.33 बजे तक रहे हैं। चोर छत के ऊपर लगे गेट को तोड़कर अंदर घुसे हैं। उन्होंने सेफ का हैंडिल और गेट का ताला भी तोड़ा है। उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।