फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two community struggles, Force

दो समुदाय में संघर्ष, फोर्स तैनात

Thu, 24 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two community struggles, Force
फरीदाबाद में स्थिति का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी दयानंद मिश्र
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिदाबाद बाजार में गुरुवार को सुबह 11 बजे होली खेलने के दौरान गुजर रहे एक वर्ग विशेष के ऊपर रंग डालने से दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में पुलिसकर्मी सहित 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद नायब दरोगा और सिपाहियों ने मामले को संभालने का प्रयास किया। लेकिन वे असफल रहे। अपराह्न दो बजे मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही पर थानाध्यक्ष निजामाबाद को निलंबित कर दिया। साथ ही सांप्रदायिक तनाव देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कराई।
विज्ञापन


 आजमगढ़-शाहगंज मार्ग पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिदाबाद बाजार में गुरुवार को लोग होली खेल रहे थे। इस दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार एक वर्ग विशेष के दपंती गुजरे। तभी उनके ऊपर रंग पड़ गया। घटना के कुछ देर बाद भारी संख्या में लोग लाठी-डंडे से लैस होकर बाजार पहुंचे और दूसरे वर्ग पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने सूचना पुलिस को दी तो थानाध्यक्ष निजामाबाद सुरेश यादव, चौकी प्रभारी फरिहां बृजेश मौर्य, नायब दरोगा आरके सिंह व अशोक यादव सहित दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराना चाहा लेकिन हमलावारों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस असहाय हो गई। 

दोनों तरफ से घंटों पथराव किया गया। जबकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हमलावरों की पिटाई से खुदादादपुर गांव निवासी सुबेदार यादव, बल्लू यादव, रमन यादव, संतोष राम, किरन पत्नी संजय, मुन्नी देवी पत्नी बासदेव घायल हुए। इसके अलावा हमलावरों ने डा. जियालाल की स्कार्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बाद में भारी संख्या में फोर्स पहुंची तो  दोनों पक्ष शांत हुए। अपराह्न दो बजे के करीब जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष निजामाबाद सुरेश यादव को निलंबित कर दिया।

साथ ही तनाव को देखते हुए मौके पर दो चरणों में सीओ और एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस बल की तैनाती की। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने इस बाजार में किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाया था। एसपी ने कहा कि इस घटना में घायल हुए लोग अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।


आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें कि घायल पुलिस कर्मी को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर शांति है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और डीआईजी उमेश चंद श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed