फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people injured in the firing door worship

द्वार पूजा में फायरिंग से तीन लोग घायल

Sun, 22 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in the firing door worship
 बरदह थाने के ठेकमा बाजार में शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में द्वार पूजा के दौरान की गई फायरिंग में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बरदह थाने के ठेकमा बाजार निवासी डा. विनोद गुप्ता ने अपनी पुत्री की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी डा. अनिल गुप्ता के बेटे डा. पियूष गुप्ता के साथ तय किया था। शुक्रवार की शाम धूमधाम से बारात ठेकमा पहुंची। द्वार पूजा के दौरान लड़के पक्ष की तरफ से लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान छर्रा लगने से लालगंज बाजार निवासी शिवसागर बरनवाल (48), दुल्हन के फूफा जयप्रकाश गुप्ता (41) और रमन गुप्ता (45) घायल हुए। घटना के बाद शादी का माहौल गम में बलद गया। घायलों को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। संपर्क करने पर डा. विनोद गुप्ता ने गोली लगने की बात को अफवाह बताया। कहा कि पटाखा फोड़ते समय चिंगारी से लोग झुलसे हैं। चौकी प्रभारी ठेकमा जयचंद्र भारती ने बताया कि इस प्रकार की घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं है, ना ही किसी ने कोई तहरीर ही दी है। पुलिस मामले का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed