{"_id":"c21e4efd17f55e590ea8da4facaa30e4","slug":"three-million-stolen-cash-by-nkb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर नगदी सहित तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर नगदी सहित तीन लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पूक पुष्पनगर गांव में सोमवार की रात नकब लगाकर चोर एक व्यक्ति के मकान में घुस गए और बक्सा तोड़कर उसमें रखे 65 हजार रुपये नगद और ढाई लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
पीड़ित फिरतू राम पुत्र बरसातू दीदारगंज थाना क्षेत्र के पूक पुष्पनगर गांव का निवासी है। सोमवार की रात फिरतू परिवार के साथ बरामदे में सोया हुआ था। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर उसके मकान के पीछे नकब लगाकर भीतर घुस गए। कमरे में रखे गए बक्से का ताला तोड़कर 65 हजार रुपये नगद, आलमारी तोड़कर उसमें से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए।
सुबह उसकी पत्नी जगी और भीतर गई तो कमरे में बिखरे सामान और दीवार की निकली ईंट देखने के बाद शोर मचाई तो अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। फिरतू ने बताया कि वह अपनी पुरानी बाइक बेचकर नई बाइक खरीदने के लिए रुपया इकट्ठा किए हुए था। एसओ दीदारगंज ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर सिपाहियों को मौके पर भेजा गया। तहरीर मिल चुकी है लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।