फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The servant had made plans to loot a measured speaker

नपा अध्यक्ष के नौकर ने बनाई थी लूट की योजना

Sun, 23 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The servant had made plans to loot a measured speaker
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की चेयरमैन इंदिरा जायसवाल के मुनीम से लूट का असफल प्रयास करने वाला उनका ही नौकर था। वह अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक वर्ष से इस घटना का प्लान रच रहा था। पुलिस शनिवार को घटना में शामिल इन तीनों बदमाशों को शहर के भोलाघाट से गिरफ्तार कर ली। इनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया गया। इसका खुलासा शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी नगर विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नपा अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल के पति प्रह्लाद जायसवाल जिले के तेल, घी, चावल के बड़े आढ़ती हैं। रमेश चंद्र मालवीय उनके यहां मुनीम का काम करते हैं। रमेश ही प्रतिदिन बैंक में रुपया जमा कराता है। इनके यहां शहर के गुरुटोला मुहल्ला निवासी आफताब अहमद काफी दिनों से नौकर है। उसको घर से लेकर धंधे तक की सारी जानकारी है।
विज्ञापन


19 अगस्त को आफताब अहमद शहर के कुर्मीटोला मुहल्ला निवासी अर्जुन सोनकर और डीएवी कालेज के पास स्थित कांशीराम आवास कालोनी निवासी सचिन गोंड़ के साथ मिलकर शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके चौक के पास खड़ा हो गया। घटना के दिन सुबह 11 बजे मुनीम साढ़े पांच लाख रुपये लेकर साइकल से बैंक के लिए चला। जैसे ही वह चौक पर पहुंचा कि यह तीनों उसकी साइकल रोकवाना चाहे, लेकिन रमेश साइकल नहीं रोका। लोगों ने दौड़ाकर उसे गोली मारी, जो उसके कान को छुते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश चंद्र मालवीय इसके बाद भी रुपये लेकर भाग गया और उसे बैंक में जमा करवा दिया। एएसपी नगर ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। पूछताछ में पता चला कि आफताब घटना से तीन दिन पहले ही छुट्टी ले लिया था। सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर और मुनीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी। शहर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने सुबह मुखबिर की सूचना पर  भोलाघाट से तीनों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किया हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed