{"_id":"600870f38ebc3e2c4f6db5fd","slug":"the-leader-did-unnatural-misdeeds-with-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः नेता ने मासूम संग किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मोबाइल पर गेम खेलने का लालच देकर किया कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपीः नेता ने मासूम संग किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मोबाइल पर गेम खेलने का लालच देकर किया कुकर्म
Thu, 21 Jan 2021 12:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में आठ साल के बच्चे के साथ सोमवार को राजनीतिक दल के एक पदाधिकारी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। एसपी से शिकायत के बाद जहानागंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बच्चे को गांव का एक व्यक्ति मोबाइल पर गेम खेलने का लालच देकर सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरे के समीप एक कमरे में ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बच्चे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर घर वालों ने जहानागंज थाने पर सूचना दी। लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार मंगलवार को एसपी से मिला।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर जहानागंज पुलिस सक्रिय हुई और बुधवार को पीड़ित को थाने पर बुला कर जानकारी ली। आरोपी को पुलिस ने थाने पर बुलाया है, लेकिन वह शाम तक पहुंचा नहीं था। एसओ संदीप यादव ने बताया कि आरोपी एक राजनैतिक दल के अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन