फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tehsil 16 laptop thefts

तहसील से मेधावियों के 16 लैपटॉप चोरी

Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tehsil 16 laptop thefts
बुधवार रात मेंहनगर तहसील के नजारत कक्ष का ताला तोड़कर चोर अंदर रखे मेधावियों के 16 लैपटॉप ले गए। तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। तहसीलदार ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष मेंहनगर के साथ अन्य अधिकारियों को दी। बाद में जांच के लिए फोरेंसिंक टीम के साथ डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



मेंहनगर तहसील परिसर में मौजूद नजारत कक्ष में अन्य महत्वपूर्ण दास्तावेज के साथ मेधावी छात्रों को बांटने के लिए आए लैपटॉप रखे थे। बुधवार शाम को काम समाप्त होने के बाद तहसील कर्मचारी ताला बंद कर अपने घर चले गए। सुरक्षा की दृष्टि से रात को तहसील परिसर में चौकीदार भी ड्यूटी पर था। इस सब के बाद भी चोर नजारत कक्ष भवन के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और 16 लैपटॉप ले गए। तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को चोरी की जानकारी गुरुवार सुबह हुई।
विज्ञापन



जांच के बाद तहसीलदार ने बताया कि नजारत भवन में कुल 31 लैपटॉप रखे गए थे। इसमें से चोर 16 चुराकर ले गए। तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा की सूचना देने पर उपजिलाधिकारी मेंहनगर बाबू लाल राम मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच के लिए फोरेेंसिक टीम के साथ डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोजी कुतिया नजारत से निकलकर अधिवक्ता संघ कार्यालय तक जाकर रुक गई। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस मेंहनगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। बताते चलें कि तहसील प्रशासन के नजारत कक्ष से दो माह पहले करीब दो लाख रुपये मूल्य के स्टांप चोरी हुए थे। अभी इस मामले का खुलासा हुआ नहीं कि चोर बुधवार रात लैपटॉप ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed