फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tea on the delay in bringing the inspector beaten Guard

चाय लाने में देरी पर दरोगा ने होमगार्ड को पीटा

Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Tea on the delay in bringing the inspector beaten Guard
पीटा - फोटो : अमर उजाला
बरदह थाने पर तैनात एक दरोगा ने बुधवार की शाम चाय लाने में देर होने पर होमगार्ड की पिटाई कर दी। इस दौरान केतली की गरम चाय ऊपर गिरने से होमगार्ड झुलस भी गया। वह पहरा की ड्यूटी छोड़कर साहब के लिए चाय लेने गया हुआ था। पिटाई से नाराज होमगार्ड ने गुुरुवार को एसओ बरदह, एसपी और कंपनी कमांडेंट को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। थाने के सभी होमगार्डों ने चेतावनी दी है कि यदि 18 जुलाई तक घटना की जांच कर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो सभी होमगार्ड ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी रामबचन प्रजापति होमगार्ड है। वर्तमान समय में उसकी ड्यूटी बरदह थाने पर लगी है। बुधवार को दिन में तीन बजे से रामबचन की ड्यूटी थाने पर पहरा के रूप में थी। वह राइफल लेकर पहरा दे रहा था। रामबचन के मुताबिक शाम को थाने पर तैनात दरोगा विपिन सिंह से मिलने कुछ गेस्ट आए हुए थे। मेहमाननवाजी के लिए दरोगा ने रामबचन से चाय लाने को कहा।
विज्ञापन


रामबचन थाने गेट पर स्थित दूकानदार से चाय लेकर आने को कहा और अपनी ड्यूटी करने लगा। कुछ देर बाद दरोगा विपिन सिंह रामबचन के पास पहुंचे और अब तक चाय न आने पर उसे फटकार लगाई। रामबचन अपनी राइफल थाने में रखकर पुन: दूकान पर गया और स्वयं हाथ में चाय की केतली लेकर विपिन सिंह को देने चला गया। रामबचन का आरोप है कि चाय लेकर उसके पहुंचते ही दरोगा उस पर गरम हो गए और दो थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा के चाटा मारने से केतली की चाय रामबचन पर गिर गई। इस पर दूसरे होमगार्ड राकेश यादव ने विरोध किया तो वे उसे भी डांटकर चुप करा दिए। बुधवार को थाने के सभी होमगार्ड एकत्र होकर प्रस्ताव तैयार किए और एसओ बरदह, सीओ, एसपी और अपने कंपनी कमांडेंट को शिकायती पत्र सौंपे। होमगार्डों ने चेतावनी दी है कि यदि 18 जुलाई तक मामले की जांच कर दरोगा विपिन सिंह के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे सभी होमगार्ड ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में दरोगा विपिन सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि थप्पड़ मारने की बात गलत है। उन्होंने होमगार्ड को डांटा जरूर है। उधर, बरदह थाने के कार्यवाहक प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि थोड़ा बहुत कहासुनी हुई थी लेकिन मामला इतना बड़ा नहीं है कि इसे तिल का ताड़ बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed