{"_id":"593d837c4f1c1b336a9bf0da","slug":"tambadi-ambedkar-statue-by-manabhans","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कटातचककटात गांव में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह जानकारी होने पर गांव के दलित आक्रोशित होकर सड़क पर उतरे और गांव के पास मेंहनगर-गोसाई की बाजार मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
जाम लगने के सूचना पर एसडीएम मेंहनगर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन देकर सुबह छह बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद आठ बजे समाप्त करा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कटातचककटात गांव के पश्चिम तरफ सिवान में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। जहां गांव के दलित सुबह शाम बैठते हैं। इस स्थान की साफ सफाई भी ग्रामीण ही करते हैं।
रविवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा तोड़ दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। सुबह करीब छह बजे सड़क पर उतर आए और गांव के पास मेंहनगर-गोसाई की बाजार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम मेंहनगर अशोक कुमार, सीओ लालगंज एसपी तोमर, मेंहनगर, गंभीरपुर, देवगांव, मेहनाजपुर, बरदह आदि थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अधिकारियों के समक्ष ग्रामीण दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर सुबह छह बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद आठ बजे समाप्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि नई प्रतिमा लगवा दी गई है। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।