{"_id":"f5c5c8a784a51eec5364cef1d559c5b3","slug":"swindle-victims-of-kidnapping-two-people-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के शिकार दो लोगों पर अपहरण का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी के शिकार दो लोगों पर अपहरण का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ऐंठने वाले अधेड़ से रुपया मांगना दो लोगों को महंगा पड़ गया। अधेड़ की पत्नी ने उन पर पति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि पुलिस ने दूसरे दिन उसे मुबारकपुर कस्बे के बवाली मोड़ से पकड़कर घरवालों को सौंप दिया।
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अहमद नगर चकसा हुसैन गांव निवासी आसिफ खान और नूरुल अंसारी का आना-जाना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में था। इस दौरान इनकी पहचान बलुआ गांव निवासी मो. जमाल पुत्र जमालुद्दीन से हुई। मो. जमाल ने पासपोर्ट और वीजा दिलवाने के नाम पर उनसे 1.50 लाख रुपये मांगे। ठगी का एहसास होने पर आसिफ और नूरुल पैसा वापस मांगने लगे।
नौ सितंबर की शाम करीब चार बजे यह दोनों लोग पुन: मो. जमाल के घर पहुंचे। कहासुनी के बाद मो. जमाल कहीं चला गया, फिर नहीं लौटा। इधर, पति के लापता होने पर जमाल की पत्नी साजिदा खातून ने मुबारकपुर थाने में आसिफ खान और नूरुल अंसारी पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर पीएसी जवान ने ठगे 2.27 लाख ः शहर के बलरामपुर गांव के पास स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी के फालोअर को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के एवज में पीएसी जवान ने 2.27 लाख रुपया ऐंठ लिया। अब फालोअर रुपया मांग रहा तो वह जान मारने की धमकी दे रहा है।
शुक्रवार को पीड़ित ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवबचन पुत्र सूरज खरवार फालोअर है। वह दैनिक मजदूरी पर जवानों के लिए भोजन बनाता है। शिवबचन के अनुसार, पीएसी कैंप में ही तैनात जवान लियाकत अली बैंड पार्टी में है। लियाकत अली ने शिवबचन को रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न किस्तों में 2.27 लाख रुपया ले लिया।