फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supervising judge 's son arrested suspects

जज के बेटे की निगरानी कर रहा संदिग्ध गिरफ्त में

Thu, 27 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Supervising judge 's son arrested suspects
जिले में तैनात एक जज के बेटे पर लगातार 15 दिनों से नजर रखने और पीछा करने वाले एक व्यक्ति का कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह शांति भंग में चालान कर दिया। इसके साथ ही विद्यालय की बस और स्कूल के आसपास सादी वर्दी में पुलिसजनों की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अनहोनी न हो सके।
विज्ञापन


जिले में तैनात एक जज अपने सख्त फैसले को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। उनकी कोर्ट में ज्यादातर बड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई होती है। जज का बेटा शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। वह कालेज की बस से आता-जाता है। पुलिस की मानें तो कोई बदमाश करीब 15 दिनों से लगातार जज के बेटे की निगरानी कर रहा था। उसके पास स्कूल बस चालक का मोबाइल नंबर भी था जिससे वह बात करता था।
विज्ञापन


जज के यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों ने भी उक्त व्यक्ति को आवास के इर्द-गिर्द देखा था। इसकी जानकारी जब जज को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। तभी से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह शहर कोतवाल को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वह दलबल के साथ पहुंचे और शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाने में लाकर जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति सरकारी कर्मचारी चंद्रहास मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है। वह दिमागी रूप से कमजोर लग रहा था। पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया है। प्रभारी एसपी मोहम्मद इमराम ने बताया कि इस घटना को देखते हुए स्कूल के आसपास सादी वर्दी में पुलिसजनों की तैनाती की गई है। साथ ही स्कूल की बस पर भी नजर रखी जा रही है। जब इस बारे में जज से बात की गई तो उन्होंने भी घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed