फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six arrested in the raid of millions with alcohol

छापे में लाखों की शराब के साथ छह गिरफ्तार

Tue, 03 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Six arrested in the raid of millions with alcohol
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने सोमवार की दोपहर जहानागंज थाने की पुलिस के सहयोग से जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव स्थित एक मकान में  छापेमारी कर एक लाख रुपये नगद, लाखों रुपये की शराब, शराब बनाने के उपकरण, बोलेरो गाड़ी, पिस्टल आदि के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग शराब तैयार कर आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर सहित अन्य जिलों के सरकारी ठेकों पर सप्लाई करते थे। काफी दिनों से इनका यहां धंधा चल रहा था। पुलिस  गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र  के वीरपुर गांव का निवासी अजय सिंह बबलू का जहानागंज थाने के धरवारा में  मकान है। जहां पर वह अवैध शराब का अड्डा चला रहा था। उसके यहां जहानागंज  थाने के रामपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामवृक्ष यादव, इसी थाने के  तुलसीपुर गांव निवासी श्रीकांत सिंह, प्रतापपुर गांव निवासी रामचंदर राम,  मऊ जिले के रानीपुर थाने के मूड़सरा गांव निवासी प्रेम प्रकाश सिंह और अजय  सिंह का नौकर अर्जन काम करते थे। यह सभी लोग सोमवार को भी मकान बंद कर शराब  पैक कर रहे थे।
विज्ञापन


मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर सोमवार की दोपहर क्राइम  ब्रांच के स्वाट प्रभारी राजेश उपाध्याय एसओ जहानागंज अशोक तिवारी के साथ  मकान में छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके से एक लाख एक  हजार रुपये, 41 पेटी तैयार शराब, दो ड्रम में भरकर रखा गया 400 लीटर शीरा,  चार सौ शीशी बोरे में भरी शराब, छह बोरी ढक्कन, छह बोरा विभिन्न देशी  कंपनियों का रैपर, होलोग्राम, एक पिस्टल, कारतूस और शराब की सप्लाई करने वाली बोलेरो बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि यह लोग काफी दिनों से यहां शराब  का अड्डा चला रहे थे। यहां तैयार होने वाली शराब को आजमगढ़ के अलावा मऊ,  अंबेडकर नगर, गोरखपुर आदि जिलों के देशी शराब के अड्डों पर सप्लाई करते थे।  पुलिस इन लोगों से हुई पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की  तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed