फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Singh is an accused in the murder case fell Rajnrayn

राजनरायन सिंह हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिर

Mon, 01 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Singh is an accused in the murder case fell Rajnrayn
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता राजनरायन सिंह हत्याकांड में नामजद दूसरे आरोपी को सिधारी थाने की पुलिस ने रविवार की भोर में मूसेपुर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इस घटना में नामजद पूर्व मंत्री अंगद यादव और दोनों शूटर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी राजनरायन सिंह सिधारी थाने के कोमल कालोनी में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते थे। 19 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे राजनरायन सिंह घर से टलने के लिए निकले। जैसे ही वह पल्हनी ब्लाक मुख्यालय के सामने पहुंचे कि घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ छह गोलियां मारकर राजनरायन सिंह की हत्या कर दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में उनकी पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अंगद यादव और अपने पट्टीदार सुनील सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अंगद यादव और दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर ली। यह तीनों जेल की सलाखों के पीछे हवा खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सुनील सिंह फरार चल रहा था। रविवार की भोर में सिधारी थाने की पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वह मूसेपुर रेलवे फाटक के पास से सुनील को गिरफ्तार कर ली। वह कहीं भागने के फिराक में था। एसओ सिधारी रामनरेश यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही सुनील फरार चल रहा था। इसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस हत्याकांड में कोई अन्य आरोपी शेष नहीं बचा है।

मारपीट में चली गोली, महिला घायल : तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में मनबढ़ों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटकर गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल महिला सुमित्रा देवी (60) पत्नी रामनरेश यादव तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव की रहने वाली है। सुमित्रा का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति से उसका जमीन विवाद है। सुबह उसी विवाद के चलते विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीटा। फिर गोली मार दी। एसओ तरवां अनिल चंद तिवारी ने कहा कि घटना की सूचना उन्हें नहीं है। सिपाहियों के जरिए सच का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed