फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shoot pump owner robbed of a million

पंप मालिक को गोली मार एक लाख की लूट

Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Shoot pump owner robbed of a million
लूट
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैनों से बाइक सवार बदमाश बुधवार की शाम एक लाख रुपये लूटकर भाग रहे थे। पंप मालिक ने बदमाशों पर ईंट से प्रहार किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गोली चला दी। गोली दीवार से टकराकर पंप मालिक के पेट में जा लगी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलने पर सीओ सगड़ी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


अजमतगढ़ गांव निवासी शंभू निषाद (40) का गांव के ढेलुआ बसंतपुर मौजे में सड़क के किनारे पेट्रोल पंप है। इनके यहां जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी जयप्रकाश, बेलसर गांव निवासी मोहन और अजमतगढ़ गांव का रहने वाला राजेंद्र सेल्समैन का काम करते हैं। बुधवार की शाम शंभू अपने पंप पर कार्यालय में बैठे थे। राजेंद्र और मोहन तेल भर रहे थे। जबकि जयप्रकाश कमरे में बैठा हुआ था।
विज्ञापन


तभी एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश तेल भराने के बहाने पहुंचे और तेल भर रहे दोनों सेल्समैनों को तमंचा सटाकर उनके पास मौजूद रुपये ले लिए और कमरे में बैठे जयप्रकाश के पास पहुंचकर उसके पास मौजूद रुपये भी छीन लिए। तीनों सेल्समैनों से बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये लूट लिए और बाइक पर बैठकर भागने लगे। बदमाशों के भागने पर सेल्समैनों ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पंप मालिक शंभू बाहर निकला और भाग रहे बदमाशों पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। यह देख बाइक के पीछे बैठा बदमाश गोली चला दी। गोली पंप की दीवार से टकराकर वापस घूमी और शंभू के पेट में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन शंभू का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ सगड़ी जीयनपुर, महराजगंज, बिलरियागंज, रौनापार आदि थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। सीओ सगड़ी अनिल कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। इसकी जानकारी हो सकी है कि बदमाश कितना रुपया ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed