{"_id":"56ec49594f1c1bbc588b4808","slug":"she-had-called-the-young-man-calling","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ही फोन कर युवक को बुलाया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने ही फोन कर युवक को बुलाया था
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
जेल
गंभीरपुर थाने के परशूरामपुर गांव निवासी पवन कुमार गौतम 14 मार्च की रात युवती के फोन कर बुलाने पर घर से निकला था। युवती के पिता और भाई ने दोनों को खेत में आपित्तजनक हाल में दोनों को देख लिया। आबरु से खिलवाड़ होते देख पिता-पुत्र आपा खो दिए और लाठी-डंडे से पीटकर पवन की हत्या कर दी। इसके बाद पवन के शर्ट से हाथ और बेल्ट से पैर बांधकर कमरावा के कुएं में फेंक दिया। यह खुलासा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को किया।
गंभीरपुर थाने के परशूरामपुर गांव निवासी पवन कुमार गौतम (25) पुत्र मोती प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाता था। 14 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे पवन भोजन करने के बाद घर में बैठा था। तभी किसी का फोन आया और पवन घर से बाहर निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा। अगले दिन पवन के पिता ने गंभीरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
लोग अभी पवन को तलाश ही रहे थे कि गुरुवार की शाम पवन की लाश कमरावा गांव के बाहर कुएं में मिली। पवन के बड़े भाई शोभनाथ की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव गायब करने का मुकदमा दर्ज किया। एसओ गंभीरपुर अशेषनाथ सिंह ने बताया पवन के फोन का काल डिटेल निकलवाने के बाद कई चीजें साफ हो गईं। जिसके बाद आरोपियों से को उठाया गया।