फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scotty Sohdon are flirting with the girls dropped

छेड़खानी कर रहे शोहदों ने छात्राओं को स्कूटी से गिराया

Thu, 24 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Scotty Sohdon are flirting with the girls dropped
बाइक सवार तीन शोहदों ने सिधारी क्षेत्र में स्कूटी से जा रही दो छात्राओं से छेड़खानी करते हुए जमालपुर डूगडुगवां गांव के पास उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरीं और बेहोश हो गईं। दोनों को अलग - अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देर शाम तक उन्हें होश नहीं आया था। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मनचलों को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी शहर से सटे कालेज में इंटर में पढ़ती है। बुधवार को वह सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गई थी।
विज्ञापन


वहां, छात्रा के कालेज की अन्य सहेलियां भी थीं। शाम को तीन बजे के करीब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपनी एक सहेली की स्कूटी पर बैठकर रोडवेज के लिए रवाना हुई। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन मनचले इनका पीछा करने लगे। मनचलों ने छींटाकशी करते हुए उनका दुपट्टा खींचने का भी प्रयास किया। उनसे बचने के लिए छात्राओं ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी पर लड़के पीछे लग कर परेशान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में जमालपुर डूगडुगवां गांव के पास शोहदों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों छात्राएं दूर जा गिरीं। घटना के बाद बाइक सवार भागने लगे लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें दबोच लिया और धुनाई करने के बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया।

साथ ही घायल छात्राओं को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने एक छात्रा को वाराणसी रेफर कर दिया पर परिवार ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



स्थानीय लोगों से हुई पूछताछ के दौरान घटना पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। युवकों को हिरासत में रखा गया है। छात्राओं के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। - विनोद कुमार, एसपी सिटी  




शोहदों ने छात्राओं को स्कूटी से गिराया, एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed