फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saraf brothers in Azamgarh attacked and looted millions

आजमगढ़ में सराफ बंधुओं पर हमला कर लाखों की लूट, स्कार्पियो सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Sat, 28 Nov 2020 10:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Saraf brothers in Azamgarh attacked and looted millions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव के पास असलहे से लैस स्कार्पियो सवारों ने सराफा कारोबारी भाइयों पर हमला कर लाखों के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना में एक भाई जहां सिर पर तमंचे की बट लगने से घायल है तो वहीं दूसरा सदमे में है। पुलिस व पीड़ितों की रात 10 बजे तक मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके चलते पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर चल रही है। 

विज्ञापन


जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत पुराना चौक मुहल्ला निवासी छोटे लाल सेठ के पुत्र अमित सोनी की अंबारी बाजार में जेवरात की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शनिवार की देर शाम अमित अपनी दुकान बंद कर भाई अजीत सोनी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाइक अमित चला रहा था और अजीत जेवरात भरे बैग को लेकर पीछे बैठा था।
विज्ञापन


अंबारी चौक के पास पलिया बाजार में स्कार्पियो सवार असलहों से लैस बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोनों भाई कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने असलहा दिखाते हुए जेवरात भरे बैग को मांगा। अजीत ने जब बैग नहीं दिया तो बदमाश ने तमंचे की मुठिया से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद जेवरात भरे बैग लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अजीत को लेकर अमित तत्कल सीएचसी शाहगंज पहुंचा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। लूट कितने की हुई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार लूट लाखों में है।

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। क्योंकि घटना सवा छह बजे की है और घायल साढ़े सात बजे सीएचसी पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। रात 10 बजे तक पीड़ित व पुलिस की मुलाकात ही नहीं हो सकी है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed