{"_id":"aef8dbc7e336c365698e4e437e8aeee1","slug":"principal-shot-looted-bike-jam-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य को गोली मारकर लूटी बाइक, जाम-बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्य को गोली मारकर लूटी बाइक, जाम-बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीदारगंज क्षेत्र के शहीदवारा गांव के पास शनिवार की सुबह शंकर जी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को गोली मारकर बदमाशों ने उनकी बाइक लूट ली। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उधर, घटना से गुस्साए छात्रों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कॉलेज के पास जाम लगा दिया।
पुलिस दल पहुंचा तो पथराव करने लगे, जिससे एसओ का सिर फट गया और सीओ को चोटें आईं। कई वाहन भी टूट गए। हमले के दौरान अधिकारियों के साथ मौजूद सिपाही भाग निकले।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहकैथौली गांव निवासी शिवप्रसाद मिश्र (56) शनिवार की सुबह कॉलेज जा रहे थे। साढ़े नौ बजे के करीब शहीदवारा गांव के पास पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें बाइक रोकने को कहा। न रोकने पर बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल शिवप्रसाद बाइक समेत गिर गए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। उन्हें सीएचसी फूलपुर ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, वारदात से गुस्साए छात्र सड़क पर उतर आए और परिसर के बाहर दीदारगंज-सरायमीर मार्ग पर मेज कुर्सी रखकर सड़क जाम कर दिया। सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह और एसओ दीदारगंज कुमुद शेखर सिंह फोर्स लेकर वहां पहुंचे। इस पर छात्र उग्र हो गए और नारेबाजी तेज कर दी। पुलिस आगे बढ़ी तो छात्र पथराव करने लगे।
पत्थर लगने से एसओ का सिर फट गया और सीओ के हाथ में चोट आई। उनकी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दिनदहाड़े लूट और पुलिस अधिकारियों के घायल होने की सूचना पर कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ डीआईजी रेंज रतन कुमार श्रीवास्तव, एसपी राकेश चंद्र साहू, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी और एसपी ग्रामीण अशोक वर्मा पहुंच गए। एडीएम के आश्वासन पर दो घंटे बाद छात्रों ने जाम समाप्त कर दिया। उधर, हमले के दौरान भागे सिपाहियों के खिलाफ डीआईजी ने जांच करके कार्रवाई की बात कही है।
सिपाहियों के पीठ दिखाने पर होगी कार्रवाई, अफसरों को भी फटकार : जब अधिकारी बवाल को काबू करने में जुटे थे उस दौरान छात्रों का उग्र रूप देखकर अधिकारियों को खतरे में डालकर उनके मातहत सिपाही भाग निकले। डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने इस पर घटनाक्रम की जांच कर एसपी से रिपोर्ट मांगी है।
जवाब आने के बाद दोषी सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। डीआईजी ने बवाल में क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष के घायल होने में उनकी ही लापरवाही उजागर होने पर भी फटकार लगाई। बताया जाता है कि घटना के समय सीओ और एसओ दोनों लोगों ने हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर नहीं पहना था, न ही बवाल काबू करने के लिए अन्य आवश्यक उपकरण ही थे।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही गिरफ्त में होंगे। बवाल की रिपोर्ट मांगी गई है। दोषियों में कार्रवाई होगी। _ रतन कुमार श्रीवास्तव, डीआईजी